फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Sun, 28 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। निजीकरण बंद करने की मांग को लेकर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी द्वारा हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। नए बस अड्डे के निकट सेक्टर-10 के ताज पार्क में एकजुट होकर कर्मचारियों ने रोडवेज जीएम और एसीएम के खिलाफ जमकर रोष जताया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कर्मचारी नेता सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं धरपकड़ की खबर को लेकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई मुख्य नेताओं के प्रदर्शन स्थल से इधर-उधर होने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन

धरनास्थल पर यूथ कांग्रेस के लाडवा से अध्यक्ष कंवरदीप सैनी ने पहुंच कर हड़ताल का समर्थन किया और कहा कि वे प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हैं। साथ ही ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं केडीबी से सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी समर्थन दिया। इसके अलावा पिछले कई दिनों से हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिजली बोर्ड, पब्लिक हेल्थ, अध्यापक संघ, छात्र संगठन दिशा का भी समर्थन में उन्हें मिल रहा है। बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के प्रांतीय उपप्रधान बलवंत सैनी एवं हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव अमरीक सिंह चट्ठा ने कहा कि प्रदेश सरकार जोर लगा ले, लेकिन उनके संघर्ष एवं आंदोलन को दबा नहीं सकती। कहा कि हड़ताली कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई कर उत्पीड़न की बजाय जनहित से जुड़ी किलोमीटर स्कीम के तहत 720 परमिट रद्द करे। सरकार को चेताया कि जब तक 720 परमट रद्द नहीं होते, हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े सभी विभाग या संगठनों का एक-एक कर्मचारी हड़ताल पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता को पुलिस ने चुपके से गिरफ्तार: उनियाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव मायाराम उनियाल और डिपो कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांचाल ने कहा कि रोडवेज कर्मियों की आवाज को दबाने के लिए जीएम, एसीएम एवं भाजपा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। पुलिस द्वारा घात लगाकर शनिवार सुबह बीएमएस की सेंटर बॉडी के पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। यदि सरकार एवं पुलिस में दम है तो एक साथ सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करे। ऐसे एक-एक को निशाना बनाकर कर्मचारियों को डराने का कोशिश करना न्यायसंगत नहीं है। सभी कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप करने से यदि कल को हालात खराब होते हैं तो इसके लिए जीएम, एसीएस धनपत और प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी। सरकार को बातचीत करके समस्या का समाधान निकालना चाहिए। वहीं एक कर्मचारी नेता की गिरफ्तारी के संबंध में सिटी एसएचओ जसपाल ढिल्लो ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नेता का मामला सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज नफे सिंह के पास है।

फोटो नंबर - 6
बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी
लाडवा। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में बिजलीघर कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मियों ने गेट मीटिंग कर दो घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया, जिसकी अगुवाई सब यूनिट के प्रधान सुभाष चंद ने की। उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण की नीतियों को बंद करते हुए रोडवेज कर्मियों से बात कर गतिरोध को खत्म करे। चेेतावनी दी कि नहीं तो कर्मचारी कठोर निर्णय को मजबूर होंगे। इस अवसर पर राजकुमार लालर, विकास सैनी, हरी प्रसाद, अशोक, नवीन, रविंद्र, पंकज एवं समय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


फोटो नंबर - 44
सरकार मंत्रियों और नेताओं के स्वार्थ के लिए कर रही रोडवेज का निजीकरण: विर्क
पिहोवा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा 720 प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में चल रही हड़ताल को समर्थन देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार अपने मंत्रियों एवं नेताओं के निजी स्वार्थ के लिए रोडवेज का निजीकरण करना चाहती है। इससे रोडवेज कर्मियों के साथ प्रदेश की जनता का भी शोषण होगा। उधर, प्रदेश सरकार अप्रशिक्षित ड्राइवरों के हाथ में रोडवेज की बसें सौंपकर जनता की जान भी जोखिम में डाल रही है। कहा कि सरकार को रोडवेज कर्मियों के साथ बातचीत कर इस मसले का कोई समाधान करना चाहिए था, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार अपने अड़ियल रवैये पर कायम है। इस अवसर पर सुनील, निशान सिंह, सरबजीत, गुरलाल, विक्की एवं बलदेव सिंह सहित रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed