{"_id":"5a0b3f484f1c1b156b8b5e85","slug":"171510686536-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभाला क्रमिक अनशन पर मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभाला क्रमिक अनशन पर मोर्चा
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभाला क्रमिक अनशन पर मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
मार्केट कमेटी कार्यालय में पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में दादूपुर नलवी नहर के निर्माण की मांग को लेकर शुरू किए गए क्रमिक अनशन को किसानों का समर्थन मिल रहा है। इसके 44वें दिन कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। इन लोगों ने दादूपुर नलवी नहर को डी-नोटिफाई करने पर रोष जताया।
उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश की भाजपा सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 44वें दिन के क्रमिक अनशन की शुरुआत ब्लॉक समिति के पूर्व उपचेयरमैन लखविंद्र सिंह लखा ने की। विक्रमजीत सिंह, रणधीर सिंह, मुकेश कुमार, सतनाम सिंह, सोहन लाल, दीप्पू, राजकुमार, जरनैल सिंह, कश्मतीर सिंह, देशराज, कर्मबीर अनशन पर बैठे। लखविंद्र लखा ने कहा कि दादूपुर नहर को डी-नोटिफाई करके भाजपा सरकार ने बैक गियर लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकारें तो नहर खुदवाने का काम करती हैं, लेकिन यह पहली सरकार है जो बन चुकी नहर को बंद करा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की यह जीवन रेखा बंद हुई तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे। किसान सिंचाई के लिए तरस जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापस नहीं लिया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर राजबीर रणधीर कश्यप, गुरदीप दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, महिंद्र सिंह, विक्रम दाऊमाजरा, गुरमेल सिंह, सोहन सिंह, सलविंद्र सिंह, कर्म सिंह और सतविंद्र सिंह मौजूद रहे।