फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नई भर्ती के लिए कंडक्टर व ड्राईवर पदों के लिए बंपर मिले आवेदन

नई भर्ती के लिए कंडक्टर व ड्राईवर पदों के लिए बंपर मिले आवेदन

Fri, 26 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
नई भर्ती के लिए कंडक्टर व ड्राईवर पदों के लिए बंपर मिले आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते जारी की गई नई भर्ती के लिए विभाग को बंपर आवेदन मिले है। हड़ताल के चौथे दिन ही शुरू किए आवेदन वीरवार तक जमा कराए गए। इन आवेदनों की संख्या 6 हजार पार हो गई है। इनमें युवाओं ने कंडक्टर के 4 हजार तो ड्राइवर के लिए 2 हजार से अधिक आवेदन जमा कराए है। अंतिम दिन भी युवाओं की आवेदन जमा करने को लेकर भीड़ उमड़ी रही और कंडक्टर के लिए करीब 800 तो ड्राइवर के लिए 400 से अधिक आवेदन जमा कराए गए। अब इन आवेदनों की जांच की जाएगी, जिसके बाद पात्र आवेदनों को अलग किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार रोडवेज विभाग ने जहां रोजगार विभाग से सक्षम युवाओं को यह आवेदन एकत्रित करने के लिए बुलाया तो वहीं रोडवेज कर्मी भी इसमें जुटे रहे। आवेदन कर्ताओं में 10वीं पास से लेकर एमए, एमबीए, बीटेक व एमटेक तक की डिग्री लिए युवक शामिल रहे। हालांकि यह युवा इस भर्ती से बड़ी उम्मीद लगाए हुए है, लेकिन अब तक विभाग के अधिकारियों के पास अगली कार्रवाई को लेकर कोई संदेश तक नहीं पहुंचा है। वहीं जीएम लेखराज का कहना है कि जैसे ही विभाग के आदेश मिलेंगे अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed