फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ‘सर, अपने आने की सूचना हर महीने यहां भिजवा दिया करें’

‘सर, अपने आने की सूचना हर महीने यहां भिजवा दिया करें’

Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
‘सर, अपने आने की सूचना हर महीने यहां भिजवा दिया करें’
‘सर, अपने आने की सूचना हर महीने यहां भिजवा दिया करें’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रधान सचिव निरीक्षण के लिये तो नहीं पहुंच सके, लेकिन उनके आगमन की सूचना से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल चकाचक हो गया। अस्पताल की सफाई को देखकर अस्पताल में एक मरीज को देखने आए शांति नगर निवासी देशराज ने कहा कि यदि प्रधान सचिव के आने की खबर से ये सफाई हुई है, तो उनसे गुजारिश है कि वह महीने में एक बार अपने आने की खबर यहां जरूर भिजवा दिया करें।
जिला के सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने भी प्रधान सचिव (स्वास्थ्य सेवाओं) के छह जनवरी को आने को लेकर स्टाफ को लेटर जारी कर दिया था। इस लेटर के जारी होने के बाद लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल को चमकाने के लिए स्टाफ ने सर्दी में जमकर पसीना बहाया गया। यहां तक की पिछले कई वर्षों से बदहाल हुआ लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल का पार्क भी मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया। उस पर पानी भी डाला गया।
विज्ञापन

दीवारों को पाइप से धोने और टॉयलेट, बाथरूम को साफ करने के अलावा एमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों और शाखाओं की युद्ध स्तर पर सफाई कराई गई। छह जनवरी को प्रधानसचिव के पहुंचने से पहले अस्पताल निरीक्षण के लिए सज संवर कर साफ सुथरा बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार दिखा। मगर रात तक इंतजार के बाद भी प्रधान सचिव के नहीं पहुंचे। एक अधिकारी से सवाल किया कि रोजना ऐसी सफाई क्यों नहीं होती, तो उनका जवाब था कि किसी के घर में मेहमान आये तो विशेष तौर पर सफाई सभी जगह की जाती है। गौरतलब है कि 24 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। एक मरीज के साथ आये परिजन का कहना था कि अगर ऐसे ही सूचना पर अस्पताल की व्यवस्था जरूर सुधर जाए, तो इससे बेहतर और क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed