फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हुडा और नगर परिषद के फेर में उलझकर अटका सेक्टर-

हुडा और नगर परिषद के फेर में उलझकर अटका सेक्टर-

Sun, 17 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
हुडा और नगर परिषद के फेर में उलझकर अटका सेक्टर-
हुडा और नगर परिषद के फेर में उलझकर अटका सेक्टर- आठ का विकास
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र।
तेजी से विकास करने के जोरदार ढिंढोरे पीटने के बावजूद असलियत शहर में मुंह खोले सामने खड़ी है। थोक में एकत्रित समस्याओं का जीता-जागता उदाहरण कुरुक्षेत्र शहर का सेक्टर-आठ है, जहां न सड़कें ठीक हैं और न पीने का पानी बेहतर। न गंदगी हट पाई और न लावारिस गो वंश को काबू करने की व्यवस्था। हालात कुछ ऐसे हैं कि विधायक से लेकर नगर परिषद प्रशासन, एमसी और अधिकारियों की फौज के बावजूद सेक्टर-8 सरकारी सिस्टम और अपनी बदहाली पर रोना रो रहा है। यही नहीं, डीसी, एडीसी, एसडीएम तथा हुडा ईओ भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिसके चलते यहां के लोग प्रशासन की लापरवाह कार्यशैली से प्राथमिकी के आधार पर मिलने वाली जन सुविधाओं का टोटा झेलने को मजबूर हैं।

आलम ये है कि समस्याओं को दूर करने को लेकर जब भी यहां के बाशिंदे हुडा ईओ के दरबार में जाते हैं तो वे सेक्टर-8 को अपने अधीन होने की बात से इनकार करते हुए नगर परिषद में जाने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि यह सेक्टर तो कमेटी के पास जा चुका है। वहीं लोग जब नगर परिषद ईओ दरबार तक पहुंचते हैं तो उन्हें यहां भी निराशा हाथ लगती है। नप अधिकारी समस्याओं पर कन्नी काटते हुए सेक्टर-8 को हुडा के अंतर्गत ही होने की बात कहकर वापिस लौटा देते हैं। गौरतलब है कि सेक्टर-8 को पिछले वर्ष नगर परिषद के अधीन कर दिया गया था, लेकिन कभी बजट तो कभी अन्य कारणों के चलते यह सेक्टर अनाथ-सा बनकर रह गया है। क्योंकि नप कमेटी भी लोगों के समक्ष इसे अपने अंतर्गत होने से पल्ला झाड़ चुकी है। निचोड़ निकाला जाए तो सेक्टरों को नप के अधीन देने का सरकार का फैसला यहां के लगभग 1500 वोटरों एवं करीब तीन हजार की आबादी के लिए अभी तक अभिशाप साबित हुआ है। सेक्टर के बाशिंदे सरकारी सिस्टम और अफसरों की गैर जिम्मेदाराना कार्य-प्रणाली को जोर-जोर से कोस रहे हैं। सेक्टर-8 वार्ड-11 के एमसी प्रदीप सैनी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed