फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   युवक को जातिसूचक शब्द कहकर कीमारपीट , जबरन पिलाई शराब

युवक को जातिसूचक शब्द कहकर कीमारपीट , जबरन पिलाई शराब

Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
युवक को जातिसूचक शब्द कहकर कीमारपीट , जबरन  पिलाई शराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एक युवक को पीटने, जबरदस्ती शराब पिलाने और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौच करने को मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रमन कुमार निवासी बडाचपुर ने लाडवा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसे 7 जुलाई रात आठ बजे दीपक निवासी जैनपुर जाटान ने फोन करके जैनपुर बस स्टैंड पर बुलाया। जब वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां दीपक के साथ भरत निवासी जैनुपर जाटान व विकास निवासी गांव बरोट खडे़ हुए थे।

युवकों ने शिकायतकर्ता से उसकी बाइक मांगी तो उसने मना कर दिया। इस पर तीनों युवकों ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए पीटना शुरू कर दिया और घसीटकर पास के ही एक खेत में लगे ट्यूबवेल के पास ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वहां तीनों युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई और मुक्कों, डंडे व ईंट से उसकी पिटाई की। युवकों द्वारा पीटे जाने पर वह बेहोश हो गया और तीनों युवक वहां से भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अगले दिन सुबह तक बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा रहा, जहां से किसी व्यक्ति ने उसे लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए जिसके बाद डाक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र एलएनजेपी सिविल अस्पताल में भेज दिया। थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस ने रमन कुमार की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed