फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुटा मनाएंगी 30 नवबर को उच्च शिक्षा बचाओ दिवस

कुटा मनाएंगी 30 नवबर को उच्च शिक्षा बचाओ दिवस

Tue, 21 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुटा मनाएंगी 30 नवबर  को उच्च शिक्षा बचाओ दिवस
कुटा 30 को मनाएगा उच्च शिक्षा बचाओ दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ 30 नवंबर को उच्च शिक्षा बचाओ दिवस मनाएगा। यह निर्णय सोमवार को संघ के प्रधान डॉ. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस दिन एआईफुक्टो के आह्वान पर इस दिन काले बिल्ले लगाकर कुलपति कार्यालय के सामने विजय ग्राउंड में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग की घोषणा कर दी है, लेकिन राज्य सरकार ने न तो अब तक इसकी घोषणा की है साथ ही वेतन आयोग में भारी विसंगतियां हैं। सरकार को तुरंत इन विसंगतियों को दूर कर वेतन आयोग लागू करना चाहिए। कुटा प्रधान ने कहा कि एम.ॅ फिल. और पीएचडी की इंक्रीमेंट बंद करना एक मजाक अर शिक्षकों के साथ अन्याय है। इंक्रीमेंट बंद होने से शोध पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा और आने वाले समय में इसका खामियाजा देशभर के विश्वविद्यालयों को भुगतना होगा। कुटा कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि शिक्षकों की वेतन वृद्धि के लिए जो फार्मूला यूजीसी की ओर से गठित कमेटी ने दिया है वो शिक्षकों की समझ से परे है। इस वेतन आयोग में शिक्षकों के साथ धोखा किया गया है। वेतन वृद्धि के नाम पर पीएचडी, एम.फिल. इंक्रीमेंट व कई अन्य सुविधाओं को बंद किया गया है। देशभर के शिक्षकों में इसको लेकर रोष है। छठे वेतन आयोग की विसंगतियां राज्य सरकार की ओर से अभी दूर नहीं की गई हैं। सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों से शिक्षकों को लबी लड़ाई लड़नी होगी। कुटा सचिव डॉ नरेश कुमार ने कहा कि 12 दिसंबर को चंडीगढ़ में इसको लेकर रोष प्रदर्शन होगा जिसमें सभी शिक्षक बढ़ - चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वे शिक्षकों की सड़क पर उतरने से पहले ही 7वां वेतन आयोग लागू करें। इस मौके पर सह सचिव डॉ. रमन सैैनी, कुटा कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रंजना, डॉ. चांद राम जिलोवा, डॉ. प्रबोध शर्मा, डॉ. संतलाल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अजीत चहल, डॉ. चन्द्रकांत व डॉ. नफीस अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed