{"_id":"5a59030d4f1c1bad3f8b477d","slug":"131515782925-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन रेलवे रोड पर कटी केबल, 500 से अधिक टेलीफोन और इंटरनेट कनेक्शन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन रेलवे रोड पर कटी केबल, 500 से अधिक टेलीफोन और इंटरनेट कनेक्शन ठप
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन रेलवे रोड पर कटी केबल, 500 से अधिक टेलीफोन और इंटरनेट कनेक्शन ठप
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
रेलवे रोड के निर्माण को लेकर सरकारी विभागों में आपसी तालमेल के अभाव का खामियाजा एक बार फिर करीब 500 बीएसएनएल उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा। रेलवे रोड पर बिजली निगम के निर्माण कार्य के दौरान वीरवार को जेसीबी की खुदाई के दौरान फिर से केबल कई जगह से कट गई थी। इससे बड़ी संख्या में कनेक्शन ठप हो गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को भी यह सुचारु नहीं हो सके।
रेलवे रोड पर निर्माण के चलते पिछले तीन दिन से बिजली निगम भी खंभे खड़े कर रहा है। इसी दौरान कई जगहों पर जेसीबी से करवाई गई खुदाई में ही कई जगहों से बीएसएनएल की केबल भी कट गई। इससे रेलवे रोड बाजार, सेक्टर-17, कृष्णा धाम, गीता कॉलोनी, दुखभंजन कॉलोनी सहित जाट धर्माशाला तक के क्षेत्र के करीब 500 कनेक्शन ठप हो गए। इसी बीच कई बैंक शाखाओं से लेकर निजी उपभोक्ताओं को भी परेशानी हुई। टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं ठप होने से बीएसएनएल अधिकारियों के पास शिकायतों का भी अंबार लग गया। शुक्रवार को निगम के कर्मी दिन भर कटी केबल को ठीक करने में जुटे रहे। इसके बावजूद देर शाम तक सेवाएं सुचारु नहीं हो सकीं। बता दें कि इससे पहले भी चार बार निगम की केबल कट चुकी हैं।
ठप हो चुका मार्केट में कार्य, अधिकारी गंभीर नहीं : विनोद
रेलवे रोड पर मेडिकल शॉप चला रहे विनोद कुमार का कहना है कि रेलवे रोड पर निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। विभाग खुदाई करने के दौरान आपस में तालमेल नहीं करते। इस वजह से कई बार टेलीफोन सेवाएं बाधित हो चुकी हैं। इस समस्या के अलावा निर्माण कार्य भी कछुआ चाल से चलने के कारण मार्केट में काम ठप हो चुके है।
विज्ञापन
जल्द सुचारु होंगी सेवाएं : चौधरी
बीएसएनएल के डीजीएम राजबीर चौधरी का कहना है कि बिजली के पोल खड़े करने के दौरान केबल कट गई है। इसे दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे हैं। जल्द ही टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं सुचारु हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पोल खड़े करने के लिए की जा रही खुदाई को लेकर बिजली निगम की ओर से उनके साथ कोई संपर्क नहीं किया गया था। इसी के चलते केबल बार-बार कट रही है।