Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   120 teams from 23 districts presented science projects at KU; 16 teams from Haryana selected for the national level.

Kurukshetra News: केयू में 23 जिलों की 120 टीमों ने प्रस्तुत किए विज्ञान प्रोजेक्ट, हरियाणा की 16 टीमें राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
120 teams from 23 districts presented science projects at KU; 16 teams from Haryana selected for the national level.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में 27 और 28 नवंबर को 32वीं दो दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित हुई। इसका विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रहा। इसमें हरियाणा के सभी 23 जिलों की 120 टीमों ने विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें से 16 टीमों का चयन जनवरी में छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिन्दल ने चयनित टीमों को बधाई देते हुए कहा कि बाल वैज्ञानिक अपनी जिज्ञासा, मेहनत, रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देश के भविष्य को नई दिशा देंगे। दूसरे दिन मुख्य अतिथि राकेश अंदानिया रहे, जो राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के हरियाणा के प्रथम राज्य समन्वयक और वर्तमान में फिल्मकार हैं। विशिष्ट अतिथि जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री कृष्ण कुमार और असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजेश भारद्वाज रहे। प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ और उत्तराखंड से आए बृजभूषण शर्मा ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। आयोजन इरादा ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed