फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पांच जगहों पर की पार्किंग व्यवस्था तो इतनी ही जगहों पर लगाए पुलिस ने नाके

पांच जगहों पर की पार्किंग व्यवस्था तो इतनी ही जगहों पर लगाए पुलिस ने नाके

Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पांच जगहों पर की पार्किंग व्यवस्था तो इतनी ही जगहों पर लगाए पुलिस ने नाके
अमर उजाला ब्यरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने गीता जयंती महोत्सव को लेकर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। वहीं ब्रह्मसरोवर के आसपास पांच स्थानों पर नाकाबंदी भी की गई है। विशिष्ट व्यक्तियों तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पार्किंग पुरुषोत्तमपुरा बाग में द्रौपदी कूप की ओर की गई है। जिन वाहनों पर वीआईपी/ वीवीआईपी पास के स्टीकर लगे होंगे, वही वाहन पुरुषोत्तमपुरा बाग में पार्क किए जा सकेंगे।

आम जन के वाहनों की व्यवस्था भी वीआईपी घाट के सामने दक्षिण दिशा में ब्रह्मसरोवर पर की गई है। पूर्वी दिशा में ब्रह्सरोवर के पास आम लोगों के वाहन खड़ा करने की व्यवस्था की गई है तथा केडीबी कार्यालय के सामने की पार्किंग केवल सरकारी वाहनों के लिए ही सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा 14 नाके ब्रह्सरोवर के आसपास लगाए गए हैं। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ये नाके चौधरी देवीलाल चौक नजदीक कृष्णा संग्रहालय के पास, अर्जुन चौक गुलजारी लाल नंदा स्मारक, टी पॉइंट दक्षिणी- पूर्वी छोर, टी पॉइंट दक्षिण दिशा मुख्य द्वार ब्रह्सरोवर किरमच रोड, गुरुद्वारा दसवीं पातशाही के नजदीक पश्चिम उत्तरी कोना, नजदीक शाश्वत ब्राह्मण धर्मशाला, गुज्जर धर्मशाला टी पॉइंट, कश्यप धर्मशाला रोड टी पॉइंट, मुख्य द्वार ब्रह्मसरोवर नजदीक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, नजदीक होटल कृष्णा महल, सामने प्रभात ज्योतिष केंद्र, बिरला मंदिर के नजदीक श्री कृष्ण मूर्ति के साथ, ृकच्चा रास्ता राजबाहा नजदीक मकान अमरीक सिंह, आकाश नर्सरी तथा कच्चा रास्ता रजबाहे की तरह से दक्षिण साइड ब्रह्सरोवर पार्किंग के साथ नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed