{"_id":"5a356b3a4f1c1b96698b95a1","slug":"11513450298-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने काटे स्ट्रीट लाईटों के कनेक् शल , लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने काटे स्ट्रीट लाईटों के कनेक् शल , लोगों में रोष
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम ने काटे स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन, लोगों में रोष
शाहाबाद। बिजली निगम ने स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं, जिससे गलियों में अंधकार छा गया है। निगम की इस कार्रवाई से लोगों में भारी रोष बन गया है। भाजपा नेता दीपक आनंद, अमित सिंगला, रविंद्र, हनी सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन कटने से गलियों में अंधेरा है और जिस कारण हर समय घटना का भय रहता है। उन्होंने कहा कि सर्दी के दिन में चोरी का डर रहता है और ऊपर से कनेक्षन कटने से ज्यादा परेशानी हो गई है। वहीं अंधेरे के कारण हादसे भी होने लगे हैं। दीपक आनंद ने कहा कि पार्षदों द्वारा लगवाई गई इन लाइटों के कनेक्शन कटने से स्पष्ट है कि यह स्ट्रीट लाइटें नगर पालिका ने बिजली विभाग की बिना मंजूरी के लगवाई थी जो बिजली निगम ने काट दी हैं। उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग व नपा प्रशासन दोनों मिलकर जनहित में इन कनेक्शन को दोबारा शुरू करवाएं ताकि किसी तरह की घटना न हो सके।