{"_id":"5a11d25c4f1c1bca678bc777","slug":"11511117404-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म निर्माता का पुतला फूंका, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म निर्माता का पुतला फूंका, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार प्रयास करेगी कि प्रदेश में रानी पद्मावती फिल्म प्रदर्शित न हो : बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। राजपूत समुदाय के युवाओं ने रविवार को पद्मावती फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में फिल्म बैन करने की मांग की। चेतावनी भी दी कि यदि फिल्म बैन न हुई तो राजपूत यूथ ब्रिगेड के साथ पूरा हिंदू समाज फिल्म को नहीं चलने देंगे। प्रदर्शनकारियों को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने आश्वासन दिया कि उनका पूरा प्रयास होगा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह फिल्म हरियाणा में प्रदर्शित न हो। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में राजपूत समाज और हिंदू समाज की भावनाओं और संस्कारों का हनन किया गया है। इसमें इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। युवाओं ने कहा कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने देश की आन बान शान, हिंदु संस्कृति और हिंदुत्व को अमर करने वाली महिलाओं का गौरव बढ़ाने वाली वीरांगना के बारे में आपत्तिजनक और गलत दृश्य पेश किया है। यह करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ है। बेदी ने प्रदर्शनकारियों से भी आह्वान किया कि वह शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज करें, हिंसा का मार्ग न अपनाएं और कानून अपने हाथ में न लें। इस अवसर पर भाजपा नलवी मंडल के प्रधान गोपाल राणा तंगौर, मोहर सिंह करनाल, यादविंद्र राणा तंगौर, नीटू राणा, बलविंद्र राणा सूढपुर, रविश राणा उगाला, मनजीत, मोहित राणा आदि शामिल थे।