फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिलता, नहीं रुकेगा रथ : अभय

जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिलता, नहीं रुकेगा रथ : अभय

Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिलता, नहीं रुकेगा रथ : अभय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवान कृष्ण की गीतोपदेश स्थली से हुंकार भरते हुए नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने जन अधिकार यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का पहिया तब तक नहीं रुकेगा जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने घोषणा की कि यात्रा के समापन पर 17 फरवरी को कुरुक्षेत्र में विशाल जनसभा को इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला तथा बसपा प्रमुख मायावती संबोधित करेंगे।
यात्रा का शुभारंभ वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वेदमंत्रोच्चाण और शंखनाद के साथ हुआ। अभय चौटाला ने ज्योतिसर के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और उसके पश्चात रथ पर चढ़कर जनसभा को संबोधित किया। ज्योतिसर पहुंचने से पूर्व अभय चौटाला ने गुरुद्वारा छठी पातशाही में शीश नवाया। उन्होंने याद दिलाया कि 1985 में भी कांग्रेस सरकार ने पंजाब की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा के हकों की बलि दी थी। एसवाईएल मुद्दे पर भाजपा सरकार भी हरियाणा के लिए वही काम कर रही है। तब चौधरी देवीलाल ने जींद की धरती से न्याययुद्ध की शुरुआत की थी। पार्टी से कुछ लोगों के निष्कासन पर कहा कि ऐसे लोग आखिरी समय में धोखा देते हैं। अच्छा हुआ वे पहले ही चले गए।
विज्ञापन

बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, सांसद रामकुमार कश्यप, बसपा जिला प्रधान मानसिंह, शशि सैनी, रोहताश रंगा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन आत्रेय सहित पार्टी के सभी विधायक, अनेक पूर्व विधायक, इनेलो जिला प्रधान संदीप टेका, ओमप्रकाश हथीरा, इनेलो प्रदेश कार्यकार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र शर्मा निंदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत खेमे में कार्यकर्ता नहीं, टिकटार्थी गए हैं
कुरुक्षेत्र। यात्रा के शंखनाद से पहले नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला इनेलो के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर रामपाल शर्मा के निवास पहुंचे। यहां भोजन से पहले उन्होंने पत्रकारवार्ता में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पिछले 15 वर्षो में प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। दुष्यंत के खेमे में गए इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी करते कहा कि जो गए हैं वे कार्यकर्ता नहीं, बल्कि टिकटार्थी हैं। इनेलो में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती। भविष्य में भी कोई बड़ा नेता अथवा कार्यकर्ता अनुशासन का पालन नहीं करेगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed