फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरबख्श सिंह खालसा की आडियो और वीडियो वायरल

गुरबख्श सिंह खालसा की आडियो और वीडियो वायरल

Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गुरबख्श सिंह खालसा की आडियो और वीडियो वायरल
80 फुट ऊंची टंकी से छलांग लगाने से पहले बेल्जियम से आया था फोन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ठसका अली (कुरुक्षेत्र )।
वाहे गुरुजी दा खालसा वाहे गुरुजी दी फतेह, जो बोले सो निहाल यह कहते हुए मंगलवार देर शाम को गुरबख्श सिंह खालसा ने ठसका अली गांव में बनी जन स्वास्थ्य विभाग की टंकी से छलांग लगाई थी। इस घटनाक्रम का एक मोबाइल वीडियो अमर उजाला के हाथ लगा है।इसी के साथ एक ऑडियो वायरल हुई है। यह ऑडियो टंकी से कूदने से कुछ देर पहले का है, जिसमें गुरबख्श सिंह खालसा कुछ विचलित और दुखी प्रतीत हो रहा है। इस ऑडियो में जो बातचीत सुना दे रही है उसके अनुसार यह काल बेल्जियम में रह रहे किसी जसविंद्र सिंह की है,जोकि गुरबख्श सिंह खालसा का उत्साहवर्धन करते हुए कौम के लिए किए गए कार्य की सराहना करता है। वह गुरबख्श को बताता है कि उसे फेसबुक के जरिए पता चला है कि वह टंकी पर चढॉकर अनशन कर रहे हैं। इस बातचीत में यकायक गुरबख्श सिंह खालसा की आवाज में रुदन गले से सुनाई देती है। फोन करने वाले सख्श को इसके लिए धन्यवाद करता हुआ कहता है कि उन्हें परेशान न किया जाए। वह यह भी कहते सुनाई दे रहा है कि मैं रो नहीं रहा, बल्कि हंस रहा हूं। कोई गल नहीं मेले नाल धक्का हो रहा। मेरी टंकी तले पूरा प्रशासन पहुंच गया। मैं टकी ते खड़ां, ते मैं अपनी मौत अपने हाथ ले के खड़ां, मैं ते अपना वचन पूरा किया, लेकिन यहां कोई नहीं आया, वो कहां मर गए जो मुझे कहते थे मरा नहीं वो कहां हैं। मैं अपना वचन पूरा करुंगा। चाहे जो मर्जी हो जाए। गुरबख्श सिंह खालसा इस बातचीत में कहते हैं कि उसके पास साइनाइड भी है,मेरे पास पैट्रोल भी है, यहां तमाशबीन इकट्ठे हुए हैं। वह बेल्जियम से बात कर रहे सख्श से कहते हैं कि मुझे दुखी ना करो, सिर्फ लोगों को मैसेज करो।

गुरबख्श सिंह खालसा की मौत के बाद पंजाब की जत्थेबंदिया लामबद्ध हो रही हैं। इन्हीं में से एक अकाली दल 1920 के प्रवक्ता रमनदीप सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह कुछ ही देर पहले ठसका से मुक्तसर पंजाब पहुंचे हैं। आडियो सुनकर लगता है कि यह आवाज गुरबख्श सिंह की है,इसकी सही जांच वह शुक्रवार को दुबारा ठसका पहुंच कर परिजनों से बातचीत के बाद ही इसकी पुष्टि करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन डर रहा है कि शव पंजाब न ले जाएं
रमनदीप सिंह के मुताबिक तख्त दमदमा साहेब के जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, जत्थेदार तख्त श्रीकेशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब, भाईअमरी क सिंह अजनाला, प्रोफेसर महेंद्र पाल सिंह, जसकरण सिंह कानसिंहवाला, हरजीत सिंह, जगतार सिंह हवारा की ओर बगीच सिंह, बीकर सिंह औलख संगरूर ने वीरवार को निर्णय लिया है कि शुक्रवार को तीन बजे बैठक में गुरबख्श सिंह के संस्कार के विषय पर फैसला लिया जाएगा, जिसमें समूचे सिख पंथ को बुलाया गया है। रमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस जगह जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग इस लिये कर रही है,ताकि गुरबख्श सिंह खालसा का शव कुरुक्षेत्र से पंजाब ना ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed