{"_id":"5c0ac229bdec22419b5de8ba","slug":"101544208937-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट्री विभाग के प्रो. पवन शर्मा रामानुजन जन्मशती अवार्ड के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट्री विभाग के प्रो. पवन शर्मा रामानुजन जन्मशती अवार्ड के लिए चयनित
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू के केमिस्ट्री विभाग के प्रो. पवन शर्मा को केमिकल साइंस के क्षेत्र में योगदान के लिए रामानुजन जन्मशती अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें जालंधर में 3 से 7 जनवरी को होने वाली इंडियन साइंस कांग्रेस में पीएम नरेंद्र मोदी अवार्ड देंगे।
कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा ने प्रो. पवन शर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में इंडियन साइंस कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. एमके चक्रवर्ती की ओर से प्रो. शर्मा को पत्र मिला है। अब तक इस सम्मान से देश के जाने-माने शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक सम्मानित हो चुके हैं। मुख्य रूप से पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति आरपी बांभा, जेएनयू के पूर्व कुलपति प्रो. आलम अप्पाराव, आईआईटी दिल्ली के प्रो. सुखदेव, पूर्व कुलपति प्रो. एचपी दीक्षित एवं हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. वी कानन सहित कई विद्वानों को इस सम्मान से नवजा जा चुका है। प्रो. पवन शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध के क्षेत्र में एक विशेष व्यक्तित्व हैं। हाल ही में आस्ट्रेलिया की मरडोक यूनिवर्सिटी ने विशेष व्याख्यान के लिए उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। जीन थेरेपी के क्षेत्र में शोध के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे दुनिया के कई विश्वविद्यालयों के साथ रसायन शास्त्र के क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर शोध कर रहे हैं। इससे पहले प्रो. पवन शर्मा को केमिकल रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से कांस्य पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी रायपुर की ओर से भी नेशनल सिंफोजियम में प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2013 में भी इन्हें इंडियन केमिकल सोसायटी की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।