फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth killed by hitting him on the head with a stone

पत्थर से सिर पर वार कर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
youth killed by hitting him on the head with a stone
66: घटना स्थल पर पड़ा मृतक का रक्त और पास खड़े लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। वार्ड नंबर 10 के पार्षद के चचेरे भाई की मंगलवार रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया। वहीं एफएसएल टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। घरौंडा निवासी 31 वर्षीय अनिल शादी समारोह व अन्य आयोजनों पर हलवाई का काम करता था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार दशहरा पर्व पर अनाज मंडी के दुकानदारों ने भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें अनिल को बुलाया गया था। दशहरे से एक दिन पूर्व वह दुकानदारों से बातचीत करने गया था, लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। सुबह घरौंडा पुलिस ने फोन कर परिजनों को हत्या की सूचना दी। पार्षद पति डॉ. बलवान सुलेख ने बताया कि उन्हें सुबह फोन पर सूचना मिली। उन्होंने बताया कि अनिल का सिर भारी पत्थर मारकर कुचला गया है।
विज्ञापन

मृतक अनिल के पिता सूबे सिंह ने बताया कि अनिल को दशहरे पर मंडी में भंडारा लगाना था, इसी संदर्भ में वह बातचीत करने गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उन्हें उसके शव पड़े होने की सूचना मिली तो वह मौके पर गए। जब अनिल रातभर घर नहीं आया तो उसने दूसरे बेटों से उसका पता करने को कहा। लेकिन उन्होंने कहा कि जब काम निपट जाएगा तो वह घर लौट आएगा। सुबह करीब 11 बजे पुलिस का फोन आया कि उसके बेटे की हत्या हो गई है। उसके बेटे की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। युवक का सिर पत्थर से वार कर कुचला गया है। जिस कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने पत्थर बरामद कर लिया है। हत्या क्यों की इसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा

65: मृतक अनिल का फाइल फोटो।

65: मृतक अनिल का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed