{"_id":"5efcd0908ebc3e42dd7a2fdd","slug":"young-man-shot-karnal-news-knl359499102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कराकर लौट रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कराकर लौट रहे युवक को गोली मारी
विज्ञापन
मारपीट का मेडिकल करवा लौट रहे युवक को बीच सड़क गोली मार दी। वारदात शहर की सबसे पॉश कॉलोनी हुडा सेक्टर-17 जिमखाना क्लब के पास हुई। वारदात को अंजाम मारपीट के आरोपी युवकों द्वारा दिया जाना बताया जा रहा है। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद मामला तीन थानों की पुलिस के बीच उलझ गया। फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान लेने का प्रयास कर रही है। वहीं परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शांति कॉलोनी निवासी मुकेश यादव के साथ कॉलोनी के ही अजय राणा, अंकुश, सोनू, गोल्डी, जितेंद्र, अमन, सुमेर, बिलाल ने पीटा था। जिस पर वह मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल में गया था। वहां से वापस लौटते समय उसे जिमखाना क्लब के सामने उसे फिर से इन आरोपियों ने घेर लिया। सभी के हाथों में धारदार हथियार थे। उन्होंने मुकेश पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग की। गोली उसकी टांग में लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मुकेश के साथ आरोपी पहले भी मारपीट कर चुके हैं। इस संबंध में सदर यमुनानगर थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर वह दिन में एसपी कार्यालय में भी शिकायत लेकर गया था। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि गोली चलने की वारदात रामपुरा चौकी एरिया में हुई है। अब जो भी शिकायत परिवार ने दी है। उस पर कार्रवाई की जा रही है।
मामला मंगलवार को हुई मारपीट से जुड़ा हुआ है जो शांति कॉलोनी में हुई थी। शांति कॉलोनी थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र में पड़ती है। जब जिमखाना क्लब हुडा चौकी थाना शहर जगाधरी में है। वहीं हुडा की आधी सड़क रामपुरा चौकी थाना शहर यमुनानगर में आती है। पुलिस घायल से वारदात के बारे जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि कार्रवाई की जा सके।