{"_id":"675212e627f2327a4105dd77","slug":"young-man-dies-in-car-accident-karnal-news-c-18-knl1008-533282-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार की टक्कर से युवक की मौत
Fri, 06 Dec 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर सड़क पार कर रहे एक युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज क कर लिया है।
राजस्थान के जिला शाहपुरा गांव के अरनिया निवासी नरसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साला पूर्ण प्लाजा पर तकिए बेचने का काम करता था। वह बसताड़ा में टोल प्लाजा की 19 नंबर लाइन के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।
इससे पूर्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।