फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You will talk about whatever you like...

Karnal News: जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
You will talk about whatever you like...
- अटल पार्क में चाहत कराओके अकादमी के गीत संगीत कार्यक्रम में झूमे लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। चाहत कराओके अकादमी की ओर से रविवार की देर शाम अटल पार्क में गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगीत की धुनों पर लोगों ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया। जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे... गीत पर सभी थिरकने लगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पारूल राणा ने, तू ही मुझ को बता दे, चाहूं या न-अपने तू दिल का पता दे, चाहूं या न और अजय जैन ने गाया जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे... तो श्रोता झूम उठे। बेबी पूर्वी, सोनाक्षी व तनु, माही ने अपनी नृत्य प्रतिभा को प्रदर्शित किया। अशोक वर्मा ने बांसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सामाजिक संगठन सर्वोदय के संस्थापक सतीश पांचाल, अजय जैन, पारुल राणा, कविता, विनोद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजक विनोद वर्मा ने कहा कि एकेडमी का मुख्य उद्देश्य उभरते कलाकारों की प्रतिभाओं को मंच देना है उन्होंने संगीत प्रेमियों से आग्रह किया कि वह सभी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अपने मन में छुपे भावों को नई दिशा देने का काम करें। कार्यक्रम में टीम मैनेजर किरण चड्डा, श्रवण बठला, नीरू,अशोक महेंद्रु, नरेंद्र वर्मा, मास्टर सतीश चंद्र, राजेंद्र राणा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed