फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Work to catch monkeys has started, cages have been installed in Prem Nagar and Ram Nagar

Karnal News: बंदर पकड़ने का काम शुरू, प्रेम नगर और राम नगर में लगाए पिंजरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Work to catch monkeys has started, cages have been installed in Prem Nagar and Ram Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। परेशानी का सबब बने बंदरों को पकड़ने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए शुक्रवार को बंदर पकड़ने के लिए लाइन पार क्षेत्र प्रेम नगर व राम नगर में दो पिंजरे लगा दिए हैं। यहां से बंदर पकड़ने के बाद पुराना शहर व सेक्टर क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएंगे। अगर किसी क्षेत्र में बंदर ज्यादा तादाद में हैं, तो वह एजेंसी के संपर्क नंबर 9690402290 और नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18001802700 पर सूचना दे सकते हैं।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि शहर के नागरिकों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। बंदरों को पकड़ने के कार्य की अवधि एक वर्ष की रहेगी। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम द्वारा नियम व शर्तें निर्धारित की गई हैं। बंदरों को एनिमल बोर्ड ऑफ इंडिया के मानदंडों के अनुसार ही पकड़ा जाएगा। पकड़े गए सभी बंदरों को कलेसर के जंगल में छोड़ना होगा।
विज्ञापन

संबंधित एजेंसी को प्रीवेंशन ऑफ क्रूएल्टी ऑफ एनीमल एक्ट-1960 व वन्य प्राणी अधिनियम -1972 की धारा-12 (बीबी) तथा एडब्ल्यूबीआई के आदेशों की पालना करना अनिवार्य होगा। इन्हें पकड़ते समय किसी भी प्रकार की क्रूरता व निर्दयता नहीं बरती जाएगी और पिंजरा व अन्य सभी उपकरण संबंधित एजेंसी के होंगे। उनके पिंजरे में खाने की चीजें जैसे चना, गुड, मूंगफली, फल व अन्य खाद्य पदार्थ एजेंसी को ही उपलब्ध करवाने होंगे। बंदरों को वन में छोड़ने के लिए गाड़ी/ट्रैक्टर-ट्राली, ड्राईवर व डीजल इत्यादि संसाधन भी संबंधित एजेंसी के ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed