{"_id":"6af751f4ff291c5a010a9d1c","slug":"panchayat-department-gets-encroachment-removed-from-path-in-chochda-karnal-news-c-18-knl1018-1031354-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चोचड़ा में पंचायत विभाग ने हटवाया रास्ते से कब्जा, भारी पुलिस बल रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चोचड़ा में पंचायत विभाग ने हटवाया रास्ते से कब्जा, भारी पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन
करनाल। चोचड़ा गांव में शुक्रवार को पंचायत विभाग की टीम ने रास्ते पर किसान की ओर से किए गए कब्जे को हटवा दिया। कश्यप कॉलोनी से चोरकारसा रोड तक जाने वाले इस रास्ते पर कब्जा होने के कारण कॉलोनी के घरों से पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इससे स्थानीय निवासी लंबे समय से परेशान थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर पंचायती विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। किसी भी तरह के विरोध या विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों की मौजूदगी में रास्ते से कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। रास्ता खुलने से कॉलोनी के लोगों को आवागमन और पानी निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने बताया कि यह रास्ता पंचायती है। काॅलोनी के लोगों ने एसडीएम से रास्ते पर कब्जे की शिकायत की थी। एसडीएम से बैठक करने के बाद कब्जा हटाने का निर्णय लिया गया। जिस किसान ने कब्जा किया था, उसने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। इस दाैरान काॅलोनी से चोरकारसा तक रास्ते की निशानदेही कराई गई।