Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three arms suppliers apprehended; seven pistols seized

Karnal News: तीन हथियार सप्लायर काबू, सात पिस्तौल बरामद, एक आरोपी पर 20 केस शामली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three arms suppliers apprehended; seven pistols seized
करनाल। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की तीन टीमों ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर सात अवैध देशी पिस्तौल और चार मैगजीन बरामद की हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा भी है, जिसके खिलाफ पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक राजन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक करन गोयल के निर्देश पर सेल की तीन अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मामले में मुख्य सिपाही राजीव कुमार की टीम ने अनुराग यादव निवासी पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर, पटेल नगर, मध्य दिल्ली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध देशी पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। इस मामले में 12 नवंबर को थाना सेक्टर-32-33 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए अवैध पिस्तौलों की सप्लाई करता था। उसके खिलाफ पहले से दो अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
---
सोनीपत के आरोपी से मिला .315 बोर का कट्टा मिला
दूसरे मामले में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह की टीम ने नीरज निवासी सोनीपत को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल आदर्श नगर, सोनीपत में रह रहा था। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में 12 नवंबर को थाना मधुबन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अवैध पिस्तौल और कट्टों की सप्लाई करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से चार अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे भी अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
---
20 मुकदमों में नामजद आरोपी से पांच पिस्तौल बरामद
तीसरे मामले में पुलिस ने शामली जिले के गांव तीतरवाड़ा निवासी आरिफ उर्फ पिस्टल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। यह मामला थाना सेक्टर-32-33 में आठ अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत से सात दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
इस दौरान उसकी निशानदेही पर पांच अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुईं। इनमें 32 बोर की एक पिस्तौल मैगजीन सहित और .315 बोर की चार पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी पांचवां गिरफ्तार आरोपी है और उसके खिलाफ पहले से 20 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिमांड पूरा होने पर उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

---
अवैध हथियारों की सप्लाई पर कार्रवाई जारी : एसपी
पुलिस अधीक्षक करन गोयल का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने, खरीदने-बेचने और उनकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed