{"_id":"6af7510dd9c0bb43170a345b","slug":"car-overturns-on-highway-six-members-of-the-same-family-injured-karnal-news-c-18-knl1018-1031408-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईवे पर पलटी कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईवे पर पलटी कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल
विज्ञापन
करनाल। शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे एक परिवार के साथ शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-44 पर उमरी के पास सुबह करीब पांच बजे चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए, जबकि कार में सवार दो बच्चों को चोट नहीं आई।
हादसे के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। तीन घायलों का इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि सुनीता और चंद्रो देवी जिला नागरिक अस्पताल करनाल में भर्ती हैं। गौरव को गंभीर चोटें आने के कारण परिजन कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए।
पुलिस के अनुसार, शेरपुर, नीलोखेड़ी के पास रहने वाला परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। समारोह से लौटते समय शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनकी कार उमरी के पास पहुंची। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सुनीता, नैना, रवींद्र, कविता, गौरव और चंद्रो देवी घायल हुए हैं। सुनीता और चंद्रो देवी को जिला नागरिक अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया। जबकि नैना, रवींद्र, कविता का इलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं, गौरव को अधिक चोटें आने के कारण परिजन कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए। कार में सवार दो बच्चे हादसे में सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पतालों में पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
-- -
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
हादसे को लेकर पिपली थाना प्रभारी रणधीर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत भी नहीं दी गई है।