फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Work is getting affected due to frequent elections: Dr. Dharmpal

बार-बार चुनाव से काम हो रहे प्रभावित : डाॅ. धर्मपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Work is getting affected due to frequent elections: Dr. Dharmpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। इग्नू की ओर से वन नेशन, वन इलेक्शन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल में ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़कर देखा गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल रहे। जिसमें उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव से देश को भारी नुकसान होता रहा है।

इस संदर्भ में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। सरकार पूरे साल चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहती है, जिससे प्रशासनिक अमला भी चुनावी गतिविधियों में लगा रहता है और विकास योजनाओं की गति धीमी हो जाती है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप गंभीरता से सोचना कि अगर यह फैसला हो जाए कि संविधान में संशोधन करके सारे चुनाव लोकसभा और विधानसभा के पांच साल में एक बार होंगे तो कितना फायदा देश को होगा, समय, पैसा, नीतिगत फैसले सब पर इसका असर होगा। साढ़े चार साल जमकर काम करो और फिर अंतिम छह महीना चुनाव की तैयारी करो।
विज्ञापन

भारत के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा ये बार-बार होने वाले चुनाव हैं। कहीं तो इस पर विराम लगाना होगा। इस कार्यक्रम में पहुंचे सुनील बंसल ने कि प्रत्येक चुनाव में लाखों करोड़ रुपये खर्च होते हैं। चुनाव आयोग की ओर से जब्त किए गए पैसों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि देश में एक साथ चुनाव कराए जाएं तो इस धन को विकास कार्यों में लगाया जा सकता है। क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर इग्नू के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और अध्ययन केंद्र पर सभी स्टाफ ने इस कार्यक्रम को देखा और सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed