{"_id":"60c12b4f8ebc3e9a23596818","slug":"women-jumbed-in-kanal-died-karnal-news-knl72603614","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कूदी महिला, मौत
विज्ञापन
गांव घोघड़ीपुर में एक बुजुर्ग महिला ने गांव के बाहर नहर में कूदकर जान दे दी। गोताखोरों की मदद से महिला के शव को दोपहर तक मूनक गांव के समीप से बरामद कर लिया गया है। मधुबन थाना पुलिस जांच कर रही है। मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे संदीप ने बताया कि उसकी मां जगमति मानसिक रूप से परेशान थी। वह अस्पताल से दवा भी खा रही थी। रात करीब 3.30 बजे वह घर से निकल आई और सुबह 4.30 के करीब उसकी माता की चप्पल नहर के किनारे मिली थी। उन्हें शक हो गया कि माता ने नहर में छलांग लगाई है। इसके बाद पुलिस व गोताखोरों को सूचना दी गई। पुलिस से पहले गोताखोर प्रगट सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई और नहर में उसकी माता की तलाश शुरू कर दी। दोपहर के समय शव मूनक गांव के समीप से मिला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और शव नहर से बाहर निकाला गया। मधुबन थाना पुलिस जांच कर रही है।
24 घंटे बाद मिला चार साल के बच्चे का शव
दूसरी ओर कर्ण लेक के समीप पनौडी निवासी अंजू द्वारा अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाने के मामले में 24 घंटे बाद चार साल के बेटे इवान का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है। महिला अंजू को कल ही नहर से निकाल लिया गया था वह सुरक्षित है लेकिन उसकी 11 साल की बेटी भावना का शव करीब दो घंटे बाद नहर से मिल गया था बच्चे का शव नहीं मिला था जो बुधवार को मिल गया है।