फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman accuses SI posted in CIA of rape

Karnal News: सीआईए में तैनात एसआई पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses SI posted in CIA of rape
करनाल। एक महिला ने सीआईए में तैनात एसआई पर दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एसआई सुनील सोकंद से मुलाकात हुई थी। इसके बाद आरोपी उसके पास फोन करने लगा तो उनकी आपस में बातचीत होने लगी। इसके बाद आरोपी उसे चंडीगढ़ एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने नशे की गोलियों खिलाकर उसके साथ गलत काम किया और उसे शादी करने का झांसा दिया कि वह कोर्ट मैरिज करेगा।
विज्ञापन

तीन जून में आरोपी ने उसे अनवांटेड दवा खिला दी। जिसे खाने के बाद उसे उल्टी लग गई। इसके बाद आरोप ने कहा कि उसके परिवार के लोग तेरी मेरी शादी के खिलाफ है। तू दूसरी जाति की है। इसके बाद उसने आरोपी को बताया कि वह प्रेग्नेंट हो गई है। आरोपी ने उसके टेस्ट कराए तो उसमें वह गर्भवती निकली। इसके बाद आरोपी एक डॉक्टर से एमटीपी किट लेकर आया और उसे दी। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed