{"_id":"66b02632711a76866b082716","slug":"will-continue-the-strike-until-the-demands-are-met-karnal-news-c-18-knl1008-445351-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे हड़ताल
विज्ञापन
- हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों की फाइलों को वर्ष 2015 में एनएचएम में लेने और सर्विस बायलाॅज देने की मांग को सरकार ने वित्त विभाग को भेज दिया था लेकिन अभी तक वहां से फाइल आगे क्यों नहीं बढ़ पाई, उन्हें नहीं पता है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। यह बात हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के बैनर तले धरने पर बैठे एड्स कंट्रोल कर्मचारियों ने कही।
हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के जिलेभर के कर्मचारी एक अगस्त से तीन सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। रविवार को हड़ताल का चौथा दिन रहा। प्रदेश में 492 एड्स कर्मचारी हड़ताल पर हैं। आईसीटीसी लैब टैक्नीशियन प्रीति देव ने बताया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी हड़ताल जारी रहेगी। क्योंकि उन्हें 20-25 सालों से सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। सोसाइटी की मुख्य मांगों में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सभी कर्मचारियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाॅज मिले।
कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर स्टेट शेयर दिए जाए। लंबित फाइल की शर्तों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए आदि हैं। मौके पर आईसीटीसी काउंसलर ममता, कांता रानी, रंगी राम, अजय, रचित, पूनम, प्रदीप, एलटी मीत सिंह, विजय, राजेंद्र व रजत मौजूद रहे।