फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Widowed mother held skimming millions jewelry thief

विधवा मां के पास रखे लाखों के गहने ले उड़े चोर

Sun, 28 Jun 2015 12:29 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
जनकपुरी कॉलोनी में नगर निगम कर्मचारी सुमित्रा के पास बेटी के सुरक्षित
विज्ञापन
तौर पर रखे गहनों को बीती रात चोर ले उड़े। करीब तीन लाख रुपये की चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार की रात को बंद मकान में यह चोरी हुई और शनिवार अल सुबह मकान मालकिन घर पहुंची तो उन्हें ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। सबसे पहले उन्हें बेटी के गहनों को देखा, जो नहीं मिले। बेटी वीना ने भी यह गहने मां के पास सुरक्षित तौर पर रख रखे थे।

बेटी की शादी में सुमित्रा ने पाई-पाई जोड़कर यह गहने दिए थे और अब दोबारा से बेटी का कर्ज उतारने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उन्हें प्रदेश सरकार से आर्थिक सहयोग की अपील की है। नगर निगम में कर्मचारी के तौर पर सुमित्रा तैनात है। जनकपुरी कॉलोनी वासी विधवा सुमित्रा ने बताया कि उसका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह बांसो गेट भतीजे के पास गई थी। अल सुबह साढ़े पांच बजे वह घर पहुंची तो ताले टूट मिले।

कीमती-कीमती सामान चेक किया तो वह भी नहीं मिले। सुमित्रा के भतीजे मनीष ने पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर चोरी की सूचना दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुमित्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वीना की शादी यमुनानगर में की हुई है। बेटी ने भी गहनों को उनके पास ही रखा हुआ था। शादी के दौरान दिए गए आभूषण अब उनके पास नहीं रहे।
क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, पुलिस सुस्त
क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्ताई के दावे कर रही है। सुरक्षा के मध्य वारदात हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह है। पुलिस को ठेंगा दिखाकर चोर फरार हो गए। इससे पहले शास्त्री नगर में चोरों ने वारदात की। गांव बल्ला से भी मकान में चोरी हुई। हर महीने दस से 12 चोरियां हो रही हैं और पुलिस इनको ट्रेस करने में फेल साबित हो रही है।
जनकपुरी कॉलोनी में अलसुबह हुई चोरी की घटना की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। सुमित्रा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- जोगिंद्र, पुलिस जांच अधिकारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed