फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will be clear today, possibility of rain tomorrow-day after

Karnal News: आज साफ रहेगा मौसम, कल-परसों बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Weather will be clear today, possibility of rain tomorrow-day after
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पिछले एक पखवाड़े से बूंदाबांदी व हल्की बारिश का दौर फिलहाल को बंद हो गया है। इसके कारण सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन छह जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद है। इसके कारण जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सात जून के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मई में जिस गर्मी की उम्मीद थी, वह नहीं हुई। जून का महीना भी शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक अपेक्षित गर्मी नदारद है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान स्थित जिला विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से रुक-रुक कर बारिश होने के कारण गर्मी नहीं हो रही है। हालांकि रविवार को मौसम साफ रहा। तापमान भी बढ़ा। पांच जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। छह से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इससे एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से करनाल जिले में भी छह व सात जून को फिर गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन सात जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस का ऊपर जाना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed