फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather: Temperature reached 43.7 degrees

मौसम : 43.7 डिग्री पर पहुंच गया तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Weather: Temperature reached 43.7 degrees
करनाल। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों को शाम तक झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। पूर्वानुमान है कि कर्ण नगरी में 25 जून के आसपास प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। वहीं इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कर्ण नगरी में 14 जुलाई को मानसून की बारिश हुई थी। पूरे सीजन में करीब 675 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी, जो पिछले वर्षों के औसत वर्षा के आंकड़े की तुलना में करीब 25 प्रतिशत अधिक आंकी गई। 15 जुलाई 2021 को 24 घंटे रिकॉर्ड बारिश हुई थी। उसके बाद 27 व 28 जुलाई को भी अत्यधिक बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इस बार मानसून को लेकर पूर्वानुमान है कि जिले में एक दिन बहुत तेज बारिश फिर कई दिन मौसम साफ रह सकता है, उसके बाद फिर चार-पांच दिन लगातार बारिश की संभावना रहेगी। फार्मर्स प्रोड्यूर्स आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं कृषि विभाग हरियाणा के पूर्व तकनीकी अधिकारी डॉ. एसपी तोमर ने कहा कि 15 जून से किसान धान की रोपाई शुरू करेंगे। जल संरक्षण के प्रयासों के तहत धान की सीधी बिजाई पर ज्यादा जोर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस जून की रात को बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में दस जून तक मौसम परिवर्तनशील, खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना रहेगी। बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल, कहीं-कहीं पर धूल भरी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दस जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना है।

रात का तापमान 25 डिग्री से ऊपर
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43.7 व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता सुबह 39 व दोपहर को 15 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 9.7 एमम रहा। हवा की औसत गति 0.97 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष पांच जून को अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस था और 17.9 एमएम वर्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed