फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water on the bridge, two wheelers brought in tractor-trolley

पुल पर पानी, ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर लाए दो पहिया वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water on the bridge, two wheelers brought in tractor-trolley
कुंजपुरा। हरियाणा-यूपी बॉर्डर के पास गांव शेरगढ़ यमुना पुल पर दो दिन से पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यूपी को जोड़ने वाले हरियाणा की सीमा में बने इस पुल पर मंगलवार रात तक करीब 6 फुट पानी का बहाव था जो कि अब घटकर करीब 3 फुट तक रह गया। बुधवार शाम दोनों तरफ से ट्रैक्टर-ट्राली में दुपहिया वाहनों को चढ़ाकर फुट पानी से गुजरते हुए लोगों को दोनों प्रदेशों की सीमा तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। दोनों प्रदेशों के जिला प्रशासन की तरफ से इस समस्या को लेकर कोई व्यवस्था नहीं करवाई गई है। कुछ ग्रामीणों ने 50 रुपये प्रति दुपहिया वाहन के हिसाब से देकर ट्रैक्टर-ट्राली से अपने वाहन पुल पार करवाए।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश होने व हथिनीकुंड बैराज से यमुना में तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बीते दो दिन से यमुना नदी में बाढ़ जैसी स्थिति होने से दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ भूमि में फसलें डूब गई और दो दिनों तक आवाजाही ठप रही। जिस कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर उत्तर प्रदेश जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed