फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Visit to the Golden Temple and Jallianwala Bagh

Karnal News: स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग का किया भ्रमण

Tue, 20 Jan 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 20 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Visit to the Golden Temple and Jallianwala Bagh
इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण 16 जनवरी को अमृतसर के लिए आयोजित हुआ था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इसके दौरान विद्यार्थियों ने स्वर्ण मंदिर में दर्शन कर गुरु नानक देव के शांति, सेवा और समानता के संदेश को आत्मसात किया। इसके बाद जलियांवाला बाग पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने पार्टीशन म्यूजियम में भारत विभाजन से जुड़ी घटनाओं और दुर्लभ चित्रों को देखकर उस दौर की पीड़ा को समझा। शैक्षणिक टूर का मुख्य आकर्षण अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह रहा, जहां छात्रों ने देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत वातावरण का अनुभव किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed