{"_id":"686edba89e03fa21ac0b276a","slug":"villagers-are-troubled-by-deep-potholes-on-the-dilapidated-road-karnal-news-c-18-knl1008-687695-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खस्ताहाल सड़क पर बने गहरे गड्ढों से ग्रामीण हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खस्ताहाल सड़क पर बने गहरे गड्ढों से ग्रामीण हो रहे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। नन्हेड़ा गांव से इस्लामनगर जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
्ग्रामीण कुलदीप, मोहित, तरसेम, देवेंद्र, सुशील और इंद्रवेश का कहना है कि यह सड़क इंद्री से कई गांवों को जोड़ती है। यही कारण है कि सड़क पर वाहनों की कतार लगी रहती है।
गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस सड़क को ठीक करवाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया। ग्रामीणों ने सड़क जल्द ठीक करने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रोहताश ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण की मंजूरी के लिए फाइल भेजी है, जैसे ही मंजूरी मिलेगी सड़क का नवीनीकरण शुरू हो जाएगा।