फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Video of kicking and punching in cycle fair goes viral

साइकिल मेले में भिड़े बीआरपी और एबीआरसी, लात-घूंसे चले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Video of kicking and punching in cycle fair goes viral
करनाल। ‘मेरी पसंद मेरी साइकिल’ योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगे साइकिल मेले में सर्व शिक्षा अभियान के दो अधिकारी आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात-घूंसे भी चले। करीब 28 सेकेंड की लड़ाई का उनका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि लड़ाई क्यों हुई, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। वीडियो के अनुसार मेले में मौजूद लोगों ने उन्हें छुड़वाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों खंड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक रिसोर्स कोआर्डिनेटर कार्यालय में कार्यरत हैं। इनमें से एक सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीआरपी और दूसरा एबीआरसी की पोस्ट पर है। दोनों का किसी व्यक्तिगत बात को लेकर विवाद हो गया। वे आपस में भिड़ गए थे। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, सोमवार को वे मामले की रिपोर्ट लेंगे। मेले में मौजूद डीओसी सियाराम शास्त्री का कहना है कि लड़ने वाले दोनों व्यक्ति न तो शिक्षक हैं और न ही अभिभावक हैं। मेले में भी उनकी ड्यूटी नहीं थी। न ही उनका मेले से कोई संबंध है। लड़ाई होती दिखी तो उन्हें छुड़वा दिया गया था। वे मेले के दौरान टेंट के पीछे रखी कुर्सियों पर बैठे थे। मारपीट भी खाली टेंट में हुई है, वहां कोई नहीं था। जबकि इससे पहले लगे टेंट में लगी प्रदर्शनी में रखी साइकिल विद्यार्थी पसंद कर रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में आया है। दो दिनों से मैं बाहर हूं। सोमवार को कार्यालय आकर रिपोर्ट लूंगा। खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मामले की जांच करा रहे हैं। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed