फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested with two pistols and cartridges.

Karnal News: दो पिस्तौल और कारतूस समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with two pistols and cartridges.
करनाल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने थाना मधुबन में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में उगमा राम डारा निवासी ललाणा कलां, जिला डीडवाना-कुचामन, राजस्थान और अनिल कुमार निवासी चाऊ पलिया, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों से एक पिस्तौल .315 बोर, एक कारतूस .315 बोर और एक पिस्तौल 12 बोर बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार भी कब्जे में ली गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी राजन सिंह ने बताया कि पुलिस अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाएगी कि आरोपियों ने हथियार कहां से हासिल किए थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। रिमांड के दौरान अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। मामले में आगामी जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed