फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The landscape of Indri's Sectors 6 and 7 is set to change.

Karnal News: इंद्री के सेक्टर-6 और 7 का बदलेगा नक्शा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The landscape of Indri's Sectors 6 and 7 is set to change.
चंडीगढ़/करनाल। इंद्री में सेक्टर-6 और 7 के विकास का नक्शा अब बदलेगा। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने दोनों सेक्टरों का संशोधित सेक्टोरल प्लान फाइनल डेवलपमेंट प्लान-2031 के अनुरूप तैयार किया है। इसे सैद्धांतिक मंजूरी के बाद सार्वजनिक कर दिया गया है और लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं। नए नक्शे में सेक्टर-6 और 7 को रिहायशी क्षेत्र रखा गया है।
विज्ञापन

दोनों सेक्टरों का पुराना प्लान ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2025 के आधार पर तैयार हुआ था। अब 2031 के फाइनल प्लान के मुताबिक इसमें बदलाव किए गए हैं। विभाग ने 16 मार्च 2026 को तैयार संशोधित ड्राइंग को सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन

नए नक्शे में सेक्टर-6 और 7 को रिहायशी क्षेत्र रखा गया है। इनके आसपास कृषि क्षेत्र के साथ सेक्टर-5ए में संस्थागत व वाणिज्यिक क्षेत्र और सेक्टर-5बी में खुले स्थान तथा सार्वजनिक उपयोग की जमीन दिखाई गई है। संशोधित प्लान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रस्तावित बदलावों पर आपत्ति या सुझाव देने के लिए नोटिस जारी होने की तारीख से 30 दिन का समय मिलेगा। लोग कारणों सहित लिखित आपत्ति या सुझाव सीनियर टाउन प्लानर, पंचकूला के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ग के अनुसार जगह तय
इंद्री का 2031 विकास प्लान भी तैयार हो गया है। पहले यहां का 2021 तक का प्लान था। एचएसवीपी के 5 से 6 सेक्टर काटने भी प्रस्तावित हैं। जिनमें सभी सुविधा भी मिलेगी। इंद्री में रेंजिडेंशल के लिए 40.94 प्रतिशत, कॉमर्शियल 5.90, इंडस्ट्री 11.27, पब्लिक यूटीलिटी 2.28, ट्रांसपोर्ट 10.41, पब्लिक एंड सेमी पब्लिक के लिए 4.85, ओपन स्पेश 15.98 और वाटर बॉडीज 8.28 प्रतिशत एरिया निर्धारित किया गया है। हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। इन सभी सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगह का निर्धारित कर दी है। डीटीपी के अनुसार, कंट्रोल एरिया में बिना एनओसी के कॉलोनी काटना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed