{"_id":"694c4d29a4a33fe53a051baa","slug":"vehicles-will-be-running-on-the-t-flyover-in-eight-months-and-on-the-ring-road-in-five-months-karnal-news-c-18-knl1018-808863-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आठ माह में टी-फ्लाईओवर और पांच माह में रिंग रोड पर फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आठ माह में टी-फ्लाईओवर और पांच माह में रिंग रोड पर फर्राटा भरेंगे वाहन
Thu, 25 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
नव वर्ष 2026 बेहद खास रहने वाला है। करनाल के लोगों को कई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। मुख्य बाजारों में जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। नेशनल हाईवे-44 से यातायात का दबाव भी कम होगा। नए वर्ष में शहर में टी-फ्लाईओवर बनाने की योजना से ऐसा संभव होगा। पांच माह बाद रिंग रोड पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। पश्चिमी यमुना बाईपास फेज-2 और महिला आश्रम की जगह पर बन रहे मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का काम भी पूरा हो जाएगा। दोनों ही परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा आधुनिक विश्राम गृह और पुरानी सब्जी मंडी व पुराना नगर निगम कार्यालय की जगह पर मल्टी स्टोरी भवन और पार्किंग के निर्माण का कार्य शुरू होगा। दोनों ही योजनाएं काफी पुरानी हैं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण इन्हें सिरे नहीं चढ़ाया जा सका। इस बार फिर अधिकारियों ने दोनों परियोजनाओं को अपनी इस वर्ष की कार्ययोजना का हिस्सा बनाया है। इसके अलावा पुराना नगर निगम कार्यालय स्थल पर मल्टी स्टोरी भवन और पार्किंग बनाने की परियोजना भी कागजों में अटकी है। पिछले तीन वर्ष से यह जगह खाली है। यहां दुकानें बनाने की योजना भी इस वर्ष सिरे चढ़ने की उम्मीद है। कुछ सड़कें और सीएचसी, पीएचसी, आंगनबाड़ी, स्कूल और कॉलेज के भवनों का निर्माण भी पूरा होगा।
पेश है गगन तलवार की रिपोर्ट-
महज 12 किमी सड़क बनना शेष
2023 में शुरू हुई रिंग रोड परियोजना केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उद्घाटन किया गया था। परियोजना पर काम उस तेजी से आगे नहीं बढ़ पाया, जिसकी उम्मीद थी। अब तक 74 प्रतिशत निर्माण कार्य ही किया गया है। शेष 26 प्रतिशत में तीन पुल एवं फ्लाईओवर और 12 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है। इसे मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दावा है कि इसके बाद से रिंग रोड से वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। 34 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण 1700 करोड़ रुपये से हो रहा है।
विश्राम गृह के लिए जगह तय
गुरुग्राम की तर्ज पर पीडब्ल्यूडी का आधुनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा। पिछले दो वर्ष से इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए कर्ण लेक के पास जगह तय की है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह शहर के अंदर है। यहां वीआईपी मूवमेंट होने पर जाम की दिक्कत भी रहती है।
विज्ञापन
दो चरणों में बनेगा टी-फ्लाईओवर
टी-फ्लाईओवर का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। एक भाग में राजकीय पुस्तकालय से हरियाणा नर्सिंग होम तक करीब सवा तीन किलोमीटर में बन रहा है। दूसरा भाग महर्षि वाल्मीकि चौक से अंबेडकर चौक तक एक किलोमीटर लंबा होगा। दोनों चरण में 95 पिल्लर बनाए जाएंगे, यह दो लेन का होगा।
इन पर भी शुरू हो सकता है काम
- पुराना नगर निगम भवन : 2017 में यहां से नगर निगम शिफ्ट हो गया था। यहां पर वर्ष 2015 से मल्टी स्टोरी पार्किंग या मॉल बनाने की योजना है, यह कार्य भी शुरू नहीं हुआ। नगर निगम की ओर से इस वर्ष इन्हें सिरे चढ़ाने की योजना है।
- मल्टी स्टोरी पार्किंग : 2016 में पुरानी सब्जी मंडी को नई अनाज मंडी के पास शिफ्ट किया था। यहां पर मल्टी स्टोरी पार्किंग व मॉल बनाने की योजना भी अधर में है। नगर निगम की ओर से इन योजनाओं पर फिर से काम शुरू हो सकता है।
2025 में ये हुआ
1. आवर्धन नहर : नहर की क्षमता बढ़ाई जाने का काम दो वर्ष से चल रहा था। अब लगभग पूरा हो चुका है।
2. सामुदायिक केंद्र : जिले में अलग-अलग 16 गांवों में सामुदायिक केंद्र और चौपाल बनाए गए।
3. स्वीमिंग पूल : शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्वीमिंग पूल की सौगात मिली।
4. महाग्राम योजना : गांव संगोहा-संगोही शामिल हुआ। 24 करोड़ से पेजयल, सीवरेज लाइन बिछाने और एसटीपी का काम जारी है।
5. 48 कोस परिधि के तीर्थ : गांव बालू के पृथ्वी तीर्थ, गांव ओंगद के रघुवेन्द्र दशरथ तीर्थ, मिश्रक तीर्थ, असंध में धनक्षेत्र तीर्थ, अजंनथली के अजंनी तीर्थ, गांव पतनपुरी के प्रोक्षांत तीर्थ, सीतामाई के वेदवती तीर्थ और गांव बस्तली के व्यास स्थल तीर्थ का जीर्णोद्धार 2025 में हुआ।
परियोजनाओं पर तेजी से काम
रिंग रोड के निर्माण का कार्य थोड़ा ही शेष है। इसे नव वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा टी-फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। - उत्तम सिंह, उपायुक्त
सड़कें और भवन होंगे सुदृढ़
इंद्री राजमार्ग, कैथल राजमार्ग पर नई लेयर बिछाई जाएगी। इसके अलावा अन्य सड़कों के सुधार के लिए भी हमारी योजना है। कई जर्जर भवनों की जगह नए भवन भी बनाए जाने हैं। जिनमें स्कूल और कॉलेजों के भवन शामिल हैं। - संदीप सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी