फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Use electricity as needed

पंचायत भवन में जनता से सुना पीएम का संबोधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:30 AM IST
विज्ञापन
Use electricity as needed
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सांसद संजय भाटिया, मेयर रेनू बाला गुप्ता और एडीसी डा.
करनाल। पंचायत भवन में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम में जनता ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बिजली के क्षेत्र में न केवल सक्षम हुआ है बल्कि दूसरे देशों को भी बिजली निर्यात कर रहा है। इसलिए जितनी बिजली की जरूरत है, उतना ही उसका प्रयोग करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया ने कहा कि बिजली क्षेत्र में सुधारीकरण के संबंध में गुजरात के बाद हरियाणा दूसरे नंबर पर है। हरियाणा में जगमग योजना के तहत गांवों में भी अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है और इस विकास के तहत वर्ष 2014 से 2018 के बीच देश के 18374 गांवों और करीब 2 करोड़ 86 लाख घरों को बिजली से जोड़कर आमजन के जीवन को रोशन किया गया। सांसद ने बताया कि वर्ष 2014 में देश के 18 हजार 374 गांव ऐसे थे, जहां बिजली की सुविधा नहीं थी। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत इन गांवों को बिजली से जोड़ने के लिए एक हजार दिनों का लक्ष्य रखा गया और 28 अप्रैल 2018 को लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए मणिपुर के अति दुर्गम गांव लिसांग में बिजली का बल्ब रोशन कर शत प्रतिशत घरेलू विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

यूएचबीवीएनएल के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र सिंह नारा ने अतिथियों का स्वागत किया और बिजली विभाग की उपलब्धियों एवं कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सतलुज जल विद्युत निगम के वरिष्ठ महाप्रबंधक अजय भूषण डोगरा, एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, नगराधीश मयंक भारद्वाज, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, कार्यकारी अभियंता धर्म सिंह सुहाग, कार्यकारी अभियंता सोमबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता मनेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed