फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   UP farmer's one acre crop destroyed by using harrow

Karnal News: यूपी के किसान की एक एकड़ फसल हैरो चलाकर तबाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
UP farmer's one acre crop destroyed by using harrow
- एक ही गांव के दो पक्षों में हुआ विवाद, घरौंडा थाने में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उत्तर प्रदेश के किसान की एक एकड़ फसल हैरो चलाकर तबाह करने का मामला सामने आया है। जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने तबाह होती फसल की वीडियो भी बनाई। चूंकि खेती की ये जमीन हरियाणा की सीमा में है, इसलिए उत्तर प्रदेश के किसान परिवार ने डीएसपी करनाल को मामले की शिकायत दी। यहां से थाना घरौंडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शामली जिले के कैराना तहसील क्षेत्र के खवाजपुरा गांव निवासी किसान सबदर और उनके बेटे मुन्नवर ने बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। इसे लेकर आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखे हुए था। उनकी हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा में खेवट नंबर तीन और चार में कृषि योग्य भूमि है। इस पर उन्होंने गेहूं की फसल उगाई थी। फसल पकी थी। इस बात को लेकर 24 अप्रैल को उनके गांव के ही यूनुस, हनीफ, नाजीम, असलम, अकरम और अबलीन ट्रैक्टर लेकर उनके खेत में पहुंचे। आरोपी अपने परिवार के अन्य लोगो के साथ लाठी-गंडासी लेकर आए थे। उन्होंने ट्रैक्टर व हैरो से उनकी एक एकड़ गेहूं की फसल को उजाड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी पक्ष का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी खेत की मेढ़ पर हथियारों के साथ खड़े रहे। मुन्नवर ने उनकी मौके की वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने कहा कि उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे दोनों को काटकर इसी जमीन में गाड़ देंगे। इसकी वजह से किसान परिवार डर गया और घर लौट आया। किसान सबदर ने बताया कि वे उसी दिन डीएसपी मुख्यालय से भी मिले। पूरे प्रकरण की कहानी सुनाई। बताया कि इससे पहले भी उन्होंने आरोपी पक्ष के खिलाफ घरौंडा पुलिस को 28 मार्च को शिकायत दी थी, लेकिन इस पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। अबकी बार वे इस मामले की जांच डीएसपी के माध्यम से करवाना चाहते हैं। डीएसपी के निर्देशों पर घरौंडा थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed