{"_id":"680955c7b76280a98d03fb93","slug":"union-minister-from-kathmandu-offered-condolences-to-the-family-via-vc-karnal-news-c-18-knl1008-630268-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: काठमांडू से केंद्रीय मंत्री ने वीसी पर दी परिवार को सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: काठमांडू से केंद्रीय मंत्री ने वीसी पर दी परिवार को सांत्वना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉल पर परिवार को सांत्वना दी। वे नेपाल दौरे पर काठमांडू गए हैं, वहां से विधायक जगमोहन आनंद के मोबाइल से वीडियो कॉल के माध्यम से उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। लेफ्टिनेंट विनय के दादा हवा सिंह ने उनसे भी आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए आतंकवाद को खत्म करना पड़ेगा। नहीं तो हर बार की तरह हमारे जवान शहीद होते जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है, इस घटना पर। बेटे को वापस लाने के लिए तो कुछ किया नहीं जा सकता, हौसला ही रखना पड़ेगा। देश के लिए बेटे ने बहुत कुछ किया है। उसकी शहादत को नमन है। मैं एक दो दिन में आपके पास आऊंगा।
उन्होंने लेफ्टिनेंट की हत्या पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना निंदनीय है। देश ने अपना बेटा खोया है, शहीद होने वाले जांबाजों को देश हमेशा याद रखता है और उनका नाम सदा जीवित रहता है। विनय की आत्मा को शांति मिले इसके लिए उन्होंने अपनी तरफ से प्रार्थना भी की। इस घड़ी में केंद्र और प्रदेश की सरकार परिवार के साथ खड़ी है। पूरा देश और पूरी दुनिया इस घटना की निंदा कर रही है।