{"_id":"63e51d7429cb0806fb05c8aa","slug":"uncontrollable-tata-magic-car-collided-with-truck-two-people-died-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई टाटा मैजिक गाड़ी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई टाटा मैजिक गाड़ी, दो लोगों की मौत
Thu, 09 Feb 2023 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 09:51 PM IST
सार
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को छोटा हाथी से बाहर निकाला। चालक और परिचालक लहूलुहान थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल के घरौंडा थाने के मंगलौरा चौकी के पास टाटा मैजिक गाड़ी के टायर में अचानक पंचर हो गया और अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात 10 बजे की है। मंगलौरा चौकी के पास तेज गति से आ रहे टाटा मैजिक (छोटा हाथी) के टायर में अचानक पंचर हो गया। अनियंत्रित होने के बाद गाड़ी पास से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को छोटा हाथी से बाहर निकाला। चालक और परिचालक लहूलुहान थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नगला मेघा गांव के बताए जा रहे हैं। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।