फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   UG: Waiting for the admission portal to open

यूजी : दाखिलों को पोर्टल खुलने का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
UG: Waiting for the admission portal to open
- उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 30 जुलाई को बंद कर दिया था पोर्टल
विज्ञापन

- दाखिले से वंचित युवा कॉलेजों के लगा रहे चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए तीन चरणों में चली दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न हो चुकी है। तीनों चरणों के दौरान कॉलेजों में अधिकांश दाखिले हुुए हैं मगर किन्ही कारणों से दाखिले से वंचित युुवा कॉलेजों के चक्कर लगा रहे हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रबंधन एवं युुवाओं को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला पोर्टल खुलने का इंतजार किया जा रहा है।
प्रदेश में स्नातक प्रथम वर्ष में 30 जुलाई तक 117729 दाखिले हुए है। जबकि 168630 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। अंतिम दिन 1652 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 5321 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं 157818 के आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि 108418 के आवेदन सत्यापित किए जा चुुके हैं। कुल 1009 विद्यार्थियों के आवेदन पर ऑब्जेक्शन लगा है। कुल दाखिलों में 67772 लड़कियों तथा एससी, बीसी वर्ग के 64183 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन


--
पीजी प्रथम वर्ष में पहले चरण में आज तक होंगे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश सहित जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दो अगस्त को पहली मेधा सूची जारी की गई थी। पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी मंगलवार 06 अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला सुुनिश्चित कर सकेंगे। इससे पहले पीजी कक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न हो चुुकी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पंजीकरण की तिथि 25 जुलाई से बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी थी। इसके साथ ही दाखिले के शेड्यूल में भी बदलाव हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले शेड्यूल के अनुसार पहली प्रोविजनल मेधा सूची एक तथा पहली फाइनल मेधा दो अगस्त को जारी की गई थी। पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी 06 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे। दूसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग 08 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, पंजीकरण के लिए आठ अगस्त को दोबारा पोर्टल खुुलेगा।


प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्से के लिए चली पंजीकरण प्रक्रिया में निर्धारित अवधि तक 32116 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, 27499 आवेदन पूर्ण कर लिए गए जबकि 27136 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। पहली मेधा सूची जारी होने के बाद अब तक प्रदेश में 4062 दाखिले किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed