फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths riding a bike snatched purse from a woman

Karnal News: बाइक सवार दो युवकों ने महिला से छीना पर्स

Wed, 06 Mar 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 06 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike snatched purse from a woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। शहर के बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही एक महिला यात्री से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। पर्स छीन जाने के बाद पीड़ित महिला पैदल ही आरोपियों के पीछे आवाज लगाती हुई भागी लेकिन दोनों आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गए। महिला की शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घिसरपुड़ी निवासी कुलविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह इंद्री में सिलाई की दुकान पर काम करती है। उसने घरेलू के लिए बैंक से 22 हजार रुपये निकाले थे। उसने दो हजार रुपये का अपना निजी सामान खरीद लिया था और बाकी बचे हुई नकदी व अपना मोबाइल पर्स में डाल लिया था। इसके बाद वह घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। गेट के सामने एक मोटरसाइकिल पर दो सवार लोग आए।
विज्ञापन

आरोपी अचानक झपट्टा मार पर्स छीनकर ले गए। पीड़ित महिला के अनुसार पर्स में 20 हजार रुपये एक मोबाइल था। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटजे खंगाले जा रहे है। फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed