फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two teachers from Karnanagari honored with Global Role Model Award

Karnal News: कर्णनगरी के दो शिक्षक ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित

Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two teachers from Karnanagari honored with Global Role Model Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को श्रीनगर में समारोह आयोजित किया गया। इसमें कर्णनगरी के दो शिक्षकों डॉ. ऋषि पाराशर और जितेंद्र शर्मा को ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राह ग्रुप फाउंडेशन ने प्रदान किया।
मुख्य अतिथि फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि संस्कार और चरित्र निर्माण करना भी है। शिक्षक ही वह शक्ति हैं जो इस उद्देश्य को साकार करते हैं। करनाल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इंद्री में रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. ऋषि पारासर पिछले 15 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। पढ़ाई में पिछड़ रहे छात्रों की मदद के लिए वह जाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थी आज प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। संस्था वाइस चेयरमैन रामनिवास वर्मा ने बताया कि डॉ. पाराशर आठ विषयों में स्नातकोत्तर, दो विषयों में एनईटी उत्तीर्ण और कानून से शोध कार्य कर चुके हैं। वे सरकार की कई शैक्षिक योजनाओं में मास्टर ट्रेनर रहे हैं और विज्ञान कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।
विज्ञापन




राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरड़ाना में गणित प्रवक्ता जितेन्द्र शर्मा भी पिछले 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। कठिन गणितीय सिद्धांतों को सरल और सहज भाषा में समझाने की उनकी शैली छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। वे आईएमओ इको क्लब, हेल्प क्लब, गणित क्लब और स्काउट गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। इन माध्यमों से वे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित कर रहे हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के लिए उनका योगदान विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed