{"_id":"68e81539d2a2f18ce90b678f","slug":"two-students-won-cash-prizes-in-the-quiz-karnal-news-c-18-knl1008-755858-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रश्नोत्तरी में दो विद्यार्थियों ने जीता नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रश्नोत्तरी में दो विद्यार्थियों ने जीता नकद पुरस्कार
Fri, 10 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता है। वीरवार को विजेताओं को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा 12वीं के विवेक और कक्षा 10वीं के तनिश ने एक्वा रेजिया द स्कूल क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। टीआईएमई संस्थान की ओर से राज्य स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई थी। इससे पूर्व यही टीम जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये का नकद पुरस्कार जीत चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन