फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two real sisters jumped into the Yamuna canal

Haryana: दो सगी बहनों ने उठाया खौफनाक कदम, यमुना नहर में लगाई छलांग, नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 16 Jul 2025 04:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 04:40 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र की रहने वाली दो चचेरी बहनों ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। दोनों युवतियों ने नहर में कूदने से पहले अपने मोबाइल और बैग नहर किनारे रख दिए थे।

विज्ञापन
Two real sisters jumped into the Yamuna canal
यमुना नहर में दो बहनों ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंद्री में बुधवार दोपहर कुरुक्षेत्र की रहने वाली दो चचेरी बहनों ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। दोनों युवतियों ने नहर में कूदने से पहले अपने मोबाइल और बैग नहर किनारे रख दिए थे। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। दोनों की तलाश शुरू हुई, लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के गांव बजीदपुर निवासी निशा उम्र 26 साल और रीना उम्र 23 साल के रूप में हुई है। दोनों अविवाहित थीं और भादसो की एक फैक्टरी में पिछले करीब दो साल से काम कर रही थीं। उनके चाचा संदीप कुमार के अनुसार, परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। 
विज्ञापन


भाई को बोली- मैं ठीक नहीं, हरिद्वार ले चलना

भाई प्रवीन कुमार ने बताया कि रीना का पालन पोषण उसने ही किया है। परसों कॉल भी किया था और उसने मुझसे कहा था कि 19 जुलाई को मुझे हरिद्वार ले जाना। उसने अपने भाई को बताया था कि मैं ठीक नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: रेवाड़ी में सीमेंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed