{"_id":"6877550345768701670ddb9a","slug":"truck-loaded-with-cement-hit-a-scooter-rider-in-rewari-husband-and-wife-along-with-a-7-year-old-child-died-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में सीमेंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी में सीमेंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत
Wed, 16 Jul 2025 01:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 PM IST
सार
मरने वाले अमित के भाई सुमित चत्रा ने बताया कि अमित घर के पास ही प्रेस की दुकान चलाता था। उसका दस साल का बेटा अकंद चत्रा हादसे के वक्त दिल्ली स्थित घर पर था।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव आसलवास के समीप एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के बाद रॉन्ग साइड जाकर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके सात साल के बेटे की मौत हो गई। परिवार दिल्ली का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
मरने वाले अमित के भाई सुमित चत्रा ने बताया कि अमित घर के पास ही प्रेस की दुकान चलाता था। उसका दस साल का बेटा अकंद चत्रा हादसे के वक्त दिल्ली स्थित घर पर था। दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रघुवीर नगर के टीसी कैंप स्थित डी 397 में रहने वाले 35 वर्षीय अमित चत्रा अपनी पत्नी 30 वर्षीय राखी व सात साल के बेटे युवक चत्रा के साथ किसी काम से बावल आए थे।
विज्ञापन
रात ढाई बजे वह स्कूटी से वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान गांव आसलवास में पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक अनियंत्रित ट्रक रॉन्ग साइड आ गया और उनकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में अमित, उसकी पत्नी राखी और बेटे युवक चत्रा की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन