{"_id":"695d14ea07cceefe420828af","slug":"two-crore-rupees-extortion-money-demanded-from-commission-agent-in-karnal-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: आढ़ती से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, व्हाट्सएप पर भेजा वॉइस नोट; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: आढ़ती से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, व्हाट्सएप पर भेजा वॉइस नोट; केस दर्ज
Tue, 06 Jan 2026 07:28 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:28 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि चार जनवरी को शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज आया, जिसमें दो करोड़ की मांग की गई।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई अनाज मंडी मंडी के आढ़ती एवं प्रधान सुरेंद्र त्यागी से व्हाट्सएप पर दो वॉइस नोट भेजकर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुर्तगाल के नंबर से आए मैसेज में बदमाश ने हिंदी में बोलते हुए कहा कि कहा कि 24 घंटे में संपर्क नहीं किया गया तो उन्हें देखे लेंगे। बदमाशों ने परिवार और दोस्तों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। भाजपा के नेता एवं आढ़ती ने सेक्टर-4 चौकी में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि चार जनवरी को शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज आया, जिसमें दो करोड़ की मांग की गई। साथ ही उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद पांच जनवरी की दोपहर को भी उसी नंबर से एक कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। कॉल न उठाने पर वॉइस मैसेज में उन्हें, परिवार और दोस्तों को जान से मारने की धमकी दी गई। उनका कहना है कि इससे पहले भी 14 जून 2025 को एक अन्य विदेशी नंबर से उन्हें इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों से वे और उनका परिवार परेशानी में है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
फूड लैब कंपनी के मालिक से भी मांगे थे ऐसे ही दो करोड़ रुपये
अगस्त माह में व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर सेक्टर-13 निवासी कारोबारी पुरषोतम बंसल से भी इस तरह से रंगदारी मांगी गई थी। उस समय पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से भेजे गए मैसेज में आरोपी ने फूड लैब और क्लीनर कंपनी के मालिक को उनके परिवार के सदस्यों के फोटो भी भेजे थे। जिस नंबर से मैसेज आया उस पर डीपी में लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य की फोटो लगी हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने इन नंबरों को ब्लॉक कर दिया था और सिविल लाइन थाना में भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

करनाल में रंगदारी के 20 माह में 17 मामले आए
करनाल में 20 महीनों में फायरिंग व रंगदारी की हुई 17 वारदातों में पुलिस ने स्थानीय स्तर के सभी 33 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। प्रत्येक मामले में जिस गैंगस्टर का नाम सामने आया, उस तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक जिले में लॉरेंस बिश्नोई, भानू राणा, काला राणा, बंबीहा, दिलेर कोटिया, गोल्डी बराड़ और कौशल चौधरी के नाम पर वारदात को अंजाम दिया गया।
रंगदारी के 2025 में पहले ये मामले आ चुके
- 05 जनवरी : काका राणा के शूटरों ने राज ज्वेलर्स के मालिक के घर गोली चलाकर एक करोड़ रंगदारी मांगी।
- 07 जनवरी : काका राणा के शूटरों ने जेएमडी शोरूम पर दोबारा फायरिंग की।
- 02 जून : भानू राणा और भाऊ गैंग के शूटरों ने नागपाल मोबाइल शोरूम के बाहर फायरिंग करके रंगदारी मांगी।
- 23 अगस्त : फूड लैब कंपनी के मालिक से दो करोड़ रुपये की रंगदारी कॉल करके मांगी गई।
मंडी प्रधान सुरेंद्र से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से मैसेज आए हैं, वे पुर्तगाल के हैं और बदमाश हिंदी में बोल रहा है। यह कॉल किसकी तरफ से आई है और कौन इसके पीछे है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले को खुलासा करेंगे। - राजन, प्रभारी, सेक्टर-4 चौकी।