{"_id":"69ee774b493a7dccbd067ecf","slug":"two-arrested-with-illegal-weapons-karnal-news-c-18-knl1018-894039-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
Mon, 27 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस की सीआईए एक और सीआईए असंध की टीमों ने अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। सीआईए एक के प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि रांवर गांव निवासी आरोपी तरुण शर्मा उर्फ तन्नू को मेरठ रोड, रिंग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उससे दो अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए हैं। एक गाड़ी भी मिली है। सदर थाना में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का चार दिन का रिमांड मंजूर किया है। सीआइए असंध की टीम ने रंगरूटीखेड़ा निवासी नवनीत कुमार को सालवन रोड असंध से काबू किया। उससे एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए है। आरेापी के खिलाफ थाना असंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। संवाद
विज्ञापन