{"_id":"66de49c4311bfd4d1e02b426","slug":"two-accused-arrested-in-supervisors-murder-case-karnal-news-c-18-knl1008-470647-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सुपरवाइजर की हत्या के मामले में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सुपरवाइजर की हत्या के मामले में दो आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। काछवा शाहपुर रोड पर बंद पड़े राइस मिल में सुरक्षा कर्मी सुपरवाइजर पवन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भी लिया है।
प्राथमिक पूछताछ में सुपरवाइजर की हत्या के पीछे किसी बात को लेकर कहासुनी का कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत और सागर को गिरफ्तार किया है।
विदित है कि सोनीपत के सिकंदरपुर माजरा निवासी पवन को राइस मिल के मालिक ने 21 अगस्त को काछवा शाहपुर रोड स्थित राइस मिल में सुपरवाइजर के तौर पर भेजा था। इस राइस मिल में पहले भी दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे। पवन राइस मिल में बने कमरे में ही रहता था। 26 अगस्त की रात तक पवन की उसके पत्नी से बात हुई थी। उसके बाद उसकी बात नहीं हुई तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने पवन की तलाश शुरु कर दी। इसके बाद परिजन 29 अगस्त को करनाल पहुंचे और सदर थाना में पवन के लापता की सूचना दी। पुलिस ने जब पवन की राइस मिल में जाकर तलाश की तो उसके कमरे में खून मिला। इसके बाद पुलिस का शक बढ़ गया और राइस मिल के टैंक में देखा तो पवन का शव पड़ा था। जिसे एक पत्थर से बांधा हुआ था और पवन के भी हाथ पांव बांधे हुए थे।